विश्व पर्यावरण दिवस पर रोसड़ा में उमड़ा जनसैलाब, पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रमों की रही धूम।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोसड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संचयन को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया।रोसड़ा प्रखंड की आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रेमा देवी ने की। ग्राम सभा में लोगों ने एक पेड़ मां के नाम तथा बेटी के जन्म पर दस पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस पहल को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला।वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति, रोसड़ा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ,

कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति दुष्यंत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सिकंदर पासवान, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय राकेश कुमार पांडेय, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय जयप्रकाश वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ रूबी कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव शिवप्रिया, अधिवक्ता संघ सचिव वीरेंद्र कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इधर, महुली गांव स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल एवं कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली महुली चौक से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मनोकामना सिद्ध मां दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर पहुंची, जहां पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव कुमार रजनीश उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पूरे प्रखंड में पर्यावरण दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *