


रोसड़ा / संतोष राज
रोसड़ा बाजार स्थित एक निजी रिजॉर्ट में रविवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी समिति 2025-27 की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में शामिल अतिथियों का स्वागत किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन समाज की सामूहिक शक्ति का स्वरूप है। यह समाज के हितों की रक्षा तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही सम्मेलन के उद्देश्यों एवं विभिन्न शाखाओं द्वारा संचालित जनहित और समाजहित के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रदेश महामंत्री अंजनी कुमार सुरेका ने कहा कि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1940 में समाज को एक सूत्र में पिरोने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक आडंबरों को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि सेवा भाव मारवाड़ी समाज की पहचान रही है।

भूकंप हो या कोसी की त्रासदी, सम्मेलन ने हर आपदा में मानवता की सेवा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सम्मेलन अपनी 153 शाखाओं के माध्यम से जनसेवा के विभिन्न कार्य संचालित कर रहा है। संस्था द्वारा निराश्रितों के लिए भोजन की व्यवस्था, जीवनोपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति तथा जरूरतमंदों की सहायता लगातार की जा रही है। सम्मेलन की शाखाओं द्वारा अन्नपूर्णा रसोई, जल सेवा, ऑक्सीजन सेवा, रक्तदान, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता तथा वस्त्र एवं कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।




बैठक में विष्णु कुमार सुरेका, पवन सुरेका, एन.के. अग्रवाल, आशीष आदर्श, मुकेश जैन, रंदीप झुनझुनवाला, शंभू कुमार अग्रवाल, दिलीप केडिया, ललित अग्रवाल, मनोज झुनझुनवाला, कृष्ण कुमार लखोटिया, महेश कुमार मालू, अजय टिबरेवाल, योगेश तुलस्यान, अशोक भिवानीवाला, राजेश बजाज, डॉ. संजय संथालिया सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।





![]()












Leave a Reply