


थाना क्षेत्र के भिरहा पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आपसी विवाद के दौरान हुई कथित मारपीट के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 13 निवासी राजबली दास के पुत्र गोविंद दास के रूप में हुई है।परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान गोविंद दास के पेट में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी आंत फट गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि भांजा को बुलाने के लिए पड़ोसी के यहां गया था इसी दौरान मारपीट हो गई।मृतक गोविंद दास की शादी करीब दो माह पहले होने की जानकारी परिजनों के द्वारा दी गई है ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।

मामले में रोसड़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



![]()











Leave a Reply