रोसड़ा में EDUQX का ‘एआई एवं फ्यूचर स्किल्स’ जागरूकता सेमिनार आयोजित

रोसड़ा युवाओं को आधुनिक तकनीक और भविष्य की आवश्यक कौशलों से जोड़ने के उद्देश्य से EDUQX – AI & Future Skills Institute द्वारा रोसड़ा में ‘एआई एवं फ्यूचर स्किल्स जागरूकता सेमिनार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और अभिभावकों ने भाग लिया।

सेमिनार में विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल स्किल्स और आधुनिक तकनीकों की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में इनका ज्ञान शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है।संस्थान के संस्थापक सौरभ कुमार ने कहा कि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की है। उन्होंने बताया कि EDUQX का उद्देश्य युवाओं को एआई और भविष्य की तकनीकों से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए सक्षम बनाना है।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ChatGPT, विभिन्न AI टूल्स, डिजिटल प्रोडक्टिविटी टूल्स तथा स्मार्ट लर्निंग तकनीकों का व्यावहारिक परिचय भी कराया गया।

प्रतिभागियों को बताया गया कि इन तकनीकों की सहायता से वे अपनी पढ़ाई को अधिक प्रभावी बना सकते हैं तथा भविष्य के नए करियर अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। छात्रों द्वारा पूछे गए तकनीकी प्रश्नों का विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान किया।संस्थान ने अपने मोटो “Learn • Build • Earn” के तहत भविष्य में भी रोसड़ा एवं समस्तीपुर के अन्य क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *