जलजमाव और पेयजल संकट से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव मठ मोहल्ले में सड़क पर जलजमाव और नल-जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से नाराज स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।वार्ड पार्षद लक्ष्मण पासवान ने बताया कि मोहल्ले में जाने वाली सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क किनारे गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान नल-जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है और घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। साथ ही भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

वार्ड पार्षद ने बताया कि कुछ दिन पहले समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस समय नगर परिषद प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।इसी से नाराज होकर मंगलवार को वार्ड पार्षद व स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद ने कहा कि नगर परिषद द्वारा टैक्स में वृद्धि तो कर दी गई है, लेकिन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलजमाव की समस्या दूर करने तथा शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग किया। 

सड़क जाम की सूचना पर पूर्व चेयरमैन सह वर्तमान वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह पहुंच कर गैस पाइपलाइन कमी से बातचीत कर सड़क जाम को खाली कराया। मुख्य पार्षद मीरा सिंह ने बताई की बीते दिनों गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी दिया गया था। कार्य के दौरान सड़क और नल जल योजना के पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गैस पाइपलाइन बचाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क और नल जल योजना के पाइप को कंपनी द्वारा मरम्मत किया जाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *