सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

रोसड़ा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 18 निवासी दीपक कुमार ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र मोनू ठाकुर के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार मोनू ठाकुर अपनी बाइक से बेगूसराय जिले के सागी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान दामोदरपुर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि सड़क किनारे बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है और युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा है। लोगों ने तत्काल उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम करने से इनकार किया गया। मृतक के शव को ई रिक्शा से घर ले जाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *