


रोसड़ा आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर अनुमंडल अग्निशमनालय, रोसड़ा की ओर से शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नीजी हॉस्पिटल में आग से सुरक्षा एवं बचाव के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल कराया गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में मरीजों, अस्पताल कर्मियों एवं आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आग पर काबू पाने के तरीकों की जानकारी दी।मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने के संभावित कारणों तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सूचना देने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की गई।इसके साथ ही अनुमंडल अग्निशमनालय की टीम ने रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 स्थित निजी क्लीनिक एवं बाजार में विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया।अग्निशमन कर्मियों ने दुकानदारों से दुकान में ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने, विद्युत तारों एवं उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने तथा आग बुझाने वाले उपकरणों को आसानी से उपलब्ध स्थान पर रखने की अपील की। लोगों को बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े अग्निकांड का कारण बन सकती है।




अभियान के दौरान लोगों को आग लगने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने, भीड़ एकत्र नहीं करने तथा बचाव कार्य में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कहा कि सावधानी और जागरूकता से आग से होने वाले जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।





![]()












Leave a Reply