


रोसड़ा थाना क्षेत्र के कलवाड़ा स्कूल के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक युवक को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त कर ली है।

नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मुरादपुर गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को जांच के दौरान युवक की बाइक से विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जब्त बाइक के संबंध में भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर शराब की आपूर्ति के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।







![]()












Leave a Reply