जाम से निजात के लिए बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पूजा कुमारी के निर्देश पर नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मियों की टीम ने बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।
अभियान की शुरुआत नंद चौक से की गई। इसके बाद टीम सिनेमा चौक होते हुए गांधी चौक तक पहुंची।

नंद चौक से सिनेमा चौक होते हुए गांधी चौक तक की गई कार्रवाई, सिनेमा चौक से बाइक जब्त

इस दौरान मुख्य सड़क के किनारे दुकानदारों एवं अन्य लोगों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क की जमीन पर सामान रखकर अथवा अन्य तरीके से किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।अतिक्रमण हटाने के दौरान सिनेमा चौक पर सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों पर भी कार्रवाई की गई। नगर परिषद कर्मियों ने बाइकों को जब्त कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत भी दी गई।स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इसके अलावा दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर नंद चौक, सिनेमा चौक और गांधी चौक के आसपास व्यस्त समय में यातायात प्रभावित रहता है।नगर परिषद की कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बाजार की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *