24 घंटे के अंदर ट्रिपल मर्डर केस का किया उद्भेदन, एसपी मनोज कुमार ने तीनों मामले का उद्भेदन करने वाली टीम को 51000 नगद राशि का पुरस्कार भी दिया।

बिहार  :-  सुपौल में हुए  तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए हत्याकांड में संलिप्त दो अपराधियों को हत्या में प्रयुक्त लाठी, मृतकों के शरीर में मारने के लिए जिस सिरिंच से दवा दिया गया था उसको भी बरामद किया गया है, साथ ही साथ घटनास्थल के समीप से शराब की खाली बोतल और गोली का खोखा भी बरामद किया गया है।

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि एक मृतक का मूर्ति चोरी का आपराधिक इतिहास रहा है, और तीनों हत्या अवैध रूप से अष्ट धातु की मूर्ति से बने प्लेट की खरीद बिक्री के कारोबार में ठगी किए जाने को लेकर की गई है।
मामला अंतरराष्ट्रीय मूर्ति चोर गिरोह से संबंधित है, वहीं सुपौल के पूर्व पार्षद और पार्षद पति ललित यादव और पिंटू कुमार की हत्याकांड का भी सुपौल पुलिस ने खुलासा करते हुए कुल 9 अपराधियों को धर दबोचा है।

सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने तीनों मामले का उद्भेदन करने वाली टीम को 51000 नगद राशि का पुरस्कार भी दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *