ग्रामीणों के आवेदन पर जांच में पहुंचे जल संसाधन सहायक अभियंता समस्तीपुर।

समस्तीपुर : रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत पुरानी भिरहा के महादलित बस्ती के सैकड़ों लोगों द्वारा महिषी चौर में जलजमाव को लेकर जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है। आवेदन में महादलित बस्ती के लोगों उल्लेखित किया है कि भिरहा पूरब, भिरहा पश्चिम, भिरहा दक्षिण एवं हसनपुर प्रखंड के दाथ गांव के इसी चौर में पानी आता है जिस कारण जलजमाव लगा रहता है। खास तौर पर जब जून-जुलाई में बारिश अपने चरम पर होती है, उस समय महादलित बस्ती के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगती है, बाढ़ के साथ साथ विषैले-कीड़े मकोड़े से भी डर लगता है।

ग्रामीणें के आवेदन को देखते हुए जल संसाधन सहायक अभियंता समस्तीपुर जांच करने पहुँचे जांच के दौरान नहर निर्माण करने की आश्वासन दिए।
इस मौके पर भिरहा पूरब के पूर्व मुखिया लालटून पासवान, मुखिया घनश्याम राय, संजय कुमार, गोपाल राय, जोगी पासवान, बीनो पासवान, भुल्लू पासवान, मनोज पासवान, मुकुल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *