भाजपा रोसड़ा नगर मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण की गूंज, 25 कार्यकर्ताओं की टोली गठित

आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से भाजपा रोसड़ा नगर मंडल की ओर से बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर अध्यक्ष महेश कुमार मालू की अध्यक्षता में स्थानीय नगर कार्यालय परिसर में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र के सभी बूथों पर पार्टी की स्थिति की गहन समीक्षा करना तथा 12 सदस्यीय टोली के गठन की प्रगति का आकलन करना था। इस दिशा में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु नगर मंडल स्तर पर 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम गठित की गई है। ये कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर जाकर गठित टोलियों की समीक्षा करेंगे, संगठन की ज़मीनी हकीकत को परखेंगे और आवश्यक सुधार हेतु सुझाव देंगे।

बैठक में प्रांतीय नेता घनश्याम राय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अनिश राज की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुधीर प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी महतो, अमरनाथ मिश्रा, दिनेश पौदार, संगीता प्रणव, महामंत्री सीताराम सिंह, पंकज मंडल, मंत्री सह वार्ड पार्षद बिरजू साहनी, अशोक पूर्वे, राम बालक ठाकुर, उपेन्द्र पोद्दार, भरत पासवान, मृत्युंजय प्रसाद, ललन सिंह लाल, राजेश कुमार सिंह, चंदा देवी, किरण ठाकुर और हंसा देवी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष महेश कुमार मालू ने कहा, “बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे— इसी मंत्र को आत्मसात करते हुए हम सब मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क बढ़ाने, मतदाताओं को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों से जनता को जोड़ने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *