रोसड़ा-समस्तीपुर पथ पर बाईक एक्सीडेंट में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर रहुआ गांव के समीप बुढ़ी गंडक नदी स्थित पुल पर हुए बाईक एक्सीडेंट में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव निवासी स्वर्गीय देवकी सिंह के पुत्र निर्भय सिंह के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्भय सिंह पेशे से वाहन चालक था और रोसड़ा से अपने घर बेलसंडी लौट रहा था। इसी दौरान रहुआ गांव के समीप बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल पर उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

हादसा इतना गंभीर था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि निर्भय सिंह अपने परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था, जिससे उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करने में लगीं ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *