


रोसड़ा (समस्तीपुर): राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णदेव महतो ने बिहार में नई सरकार के गठन और नेतृत्व परिवर्तन का स्वागत किया है। उन्होंने भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।कृष्णदेव महतो ने कहा कि इन अनुभवी नेताओं के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के कुशल मार्गदर्शन और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य की जनता को मिलेगा, जिससे जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

बधाई देने वालों में प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के अन्य स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने इस नए नेतृत्व को बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।








![]()












Leave a Reply