रोसड़ा: बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर।

रोसड़ा/समस्तीपुर) ​आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार की शाम रोसड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रशासनिक पदाधिकारियों ने की, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरे क्षेत्र में विशेष नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। अनुमंडल पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि ​किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर करने से बचें।
​किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।
​वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्त (पेट्रोलिंग) की जाएगी। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। बैठक में बीडीओ (BDO) राकेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
​बैठक के दौरान रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र से आए विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

बैठक में मुख्य रूप से लालटून पासवान (मुखिया), भाजपा नेता अमर प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, दिनेश झा, कुमार रजनीश, ओमप्रकाश महतो (मुखिया), अनिल कुमार, कृष्ण देव महतो, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद जाकिर हुसैन (पूर्व मुखिया), सलमान सिद्दिकी (पूर्व पैक्स अध्यक्ष), संगीता पासवान (पूर्व सरपंच), रामा शंकर नायक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *