मोबाइल ठीक कराने के बहाने साइबर कैफे में लूट, 50 हजार रुपये लेकर फरार।

रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव में बुधवार को अपराधियों ने मोबाइल ठीक कराने के बहाने एक कॉमन सर्विस सेंटर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश दुकान से करीब 50 से 55 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना एरौत गांव स्थित अजय मोबाइल रिपेयरिंग एंड साइबर कैफे नामक दुकान की है। 

दुकान संचालक अजय कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से दो युवक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़े रहे, जबकि एक युवक मोबाइल ठीक कराने के बहाने दुकान के अंदर आया।दुकानदार के अनुसार बातचीत के दौरान अचानक युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके अन्य साथी भी सक्रिय हो गए और दुकान में रखे करीब 50 से 55 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी महावीर स्थान से बाइक भाग निकले।घटना की जानकारी मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर में करीब 50 हजार रुपये की लूट की घटना हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *