


रोसड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। खाद्य पदार्थों, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में कमी आने से बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है।

नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने की मांग की।




धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव सह रोसड़ा प्रखंड प्रभारी राजेंद्र सहनी, सुनील कुमार, नगर अध्यक्ष सौरव सुमन, युवा नगर अध्यक्ष विशाल सर्राफ, धनराज कुमार, अमृत, राहुल कुमार, राजकिशोर नायक, सिया सारण ठाकुर, गंगा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ





![]()











Leave a Reply