रोसड़ा के भिरहा पूरब पंचायत सरकार भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन।

रोसड़ा (समस्तीपुर): रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भिरहा पूरब के पंचायत सरकार भवन पर रविवार को मुखिया लालटून पासवान की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के साथ हुआ। 

मंच का संचालन आवास सहायक रामकुमार महतो ने किया।
​ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया लालटून पासवान ने जानकारी दी कि अब से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका ऑन-द-स्पॉट निवारण करना है।

मुखिया ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने की शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी होगी।
​बाल विवाह उन्मूलन: 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों का विवाह न करने की अपील करते हुए इसके शारीरिक व सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
​दहेज प्रथा पर रोक: दहेज को समाज के लिए घातक बताते हुए ‘न दहेज देंगे, न दहेज लेंगे’ का संकल्प दोहराया गया।

सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: वृद्धजनों और विधवा महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु उन्हें पंचायत सरकार भवन तक लाने का आग्रह किया गया।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी
विशेष ग्राम सभा में प्रखंड स्तर के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर मुखिया लालटून पासवान एवं उपस्थित ग्रामीणों ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। मुखिया ने इस लापरवाही को लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
​कार्यक्रम में उप मुखिया कन्हैया कुमार, पंचायत सेवक विकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजन कुमार पासवान के साथ-साथ पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *