रोसड़ा जदयू प्रखंड कार्यकारिणी का गठन, नए पदाधिकारियों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी

जनता दल (यूनाइटेड) रोसड़ा प्रखंड कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।नई कार्यकारिणी में अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं फूल कुमार मंडल, सीताराम महतो, राम उद्देश्य महतो, फुलेश्वर सिंह एवं बैकुंठ पासवान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव पद पर निर्मल कुमार झा, प्रभात कुमार, गंगानंद महतो, प्रेम सागर प्रसाद, संजय सहनी, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद नेमत फारूक एवं उमाशंकर महतो को मनोनीत किया गया है।सचिव पद पर चंद्र किशोर मंडल, शंभू कुमार राय, अजय कुमार महतो, राम लगन सिंह, रामनारायण महतो, राम आधार यादव, राजेश कुमार राय, अजय कुमार, विनोद प्रसाद एवं दिलीप दास को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सदस्य के रूप में चंदन कमती, श्रवण कुमार दास, रमेश पासवान, नंदकिशोर ठाकुर एवं हरे राम ठाकुर को शामिल किया गया है। राजीव झा को प्रखंड कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से रोसड़ा प्रखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *