सीपीआईएम ने 10 सूत्री मांगों को लेकर रोसड़ा प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को सीपीआईएम के बैनर तले जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।धरना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सफाई, पानी एवं अन्य प्रकार के टैक्स लगाने की साजिश को वापस लेने, राशन कार्ड से लाभुकों का नाम काटना बंद करने तथा राशन कार्ड से वंचित परिवारों का पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर कार्ड बनाने की गारंटी करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का लंबित भुगतान जल्द करने, वृद्धावस्था पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन देने, पंचायत कार्यालय में नियमित रूप से सभी कर्मी को रहने की मांग रखी। 

इसके अलावा भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने, दाखिल-खारिज के नाम पर 200 रुपये लेने की प्रथा बंद करने और प्रत्येक पंचायत कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर खोलने की मांग भी की गई।धरना में शामिल लोगों ने राजस्व महाभियान के दौरान दिए गए 

आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामांतरण, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र और जमाबंदी सुधार कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण जनता की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *