चुलाई शराब के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

ROSERA उत्पाद पुलिस ने अवैध चुलाई शराब के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 38 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की।

हसनपुर थाना क्षेत्र के सरहचिया वार्ड-9 निवासी हीरा देवी, पति स्वर्गीय राजकुमार सहनी के घर से 32.500 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।वहीं, रोसड़ा थाना क्षेत्र के हरीपुर वार्ड-10 निवासी धीरज मुखिया, पिता स्वर्गीय भोला मुखिया के यहां से 4 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। इसके अलावा मोतीपुर वार्ड-2 निवासी कारी महतो, पिता स्वर्गीय जीबछ महतो के पास से 1.500 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।

छापेमारी के बाद उत्पाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक मद्यनिषेध, समस्तीपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चुलाई शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *