


रोसड़ा (समस्तीपुर)। रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन के गुमटी नंबर 17A से पश्चिम रेलवे लाइन के किनारे शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत रोसड़ा रेलवे जीआरपी (GRP) को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह समस्तीपुर से खगड़िया की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई मानी जा रही है।
मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत राजोपुर निवासी सिकंदर यादव के 35 वर्षीय पुत्र शांतू यादव के रूप में की गई है।
मृतक के भाई मनटून यादव ने बताया कि शांतू बीती रात से ही घर से गायब था। सुबह सूचना मिली कि रोसड़ा में रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। जब परिजनों ने आकर देखा, तो वह शांतू यादव का ही शव निकला। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गई है।







![]()












Leave a Reply