ROSERA हनुमान नगर में बाइक और सेफ्टी टैंक की जोरदार टक्कर, युवक की मौत।

रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में रविवार को बाइक और सेफ्टी टैंक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रोसड़ा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भटोटर गांव निवासी महेन्द्र महतो के 30 वर्षीय पुत्र रोहित महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित किसी व्यक्ति से बाइक मांगकर अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान हनुमान नगर में बाइक की सेफ्टी टैंक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि रोहित अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *