हसनपुर में सनसनीखेज वारदात: ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत।

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के केशरौरा वार्ड नंबर 13 में अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी दहशत का माहौल है।
​हसनपुर थाना क्षेत्र के केशरौरा वार्ड नंबर 13,
मोहम्मद सुल्तान के 50 वर्षीय पुत्र
डॉक्टर मोहम्मद गुलजार उर्फ शाहीन वर्ष) के रूप में हुई है ​पेशा: ग्रामीण चिकित्सक थे।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मोहम्मद गुलजार उर्फ शाहीन रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद अपने घर में सोने गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने रात के सन्नाटे में घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अहले सुबह जब ग्रामीण और परिजन जागे, तो उनका खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *