एसिड फेंककर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

ROSERA थाना क्षेत्र के नायक टोली वार्ड 11 निवासी अधीश कुमार पुर्वे की पत्नी वंदना पुर्वे पर एसिड फेंककर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोथरा निवासी रामाशीष महतो के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस संबंध में वंदना पुर्वे के आवेदन पर रोसड़ा थाना में कांड संख्या 325/26दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के अनुसार बंधक रखे करीब 30 लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी समेत अन्य सामान वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

बताया गया कि 9 अगस्त 2026 की दोपहर वंदना पुर्वे अपने पति अधीश कुमार पुर्वे के साथ बंधक रखे सामान को वापस मांगने पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से वंदना पुर्वे पर एसिड फेंक दिया। एसिड से वह घायल हो गई थीं। घटना के बाद उनका इलाज कराया गया।आवेदन में बंधक रखे सामान को वापस करने को लेकर पूर्व से विवाद होने की बात कही गई है।

इस बंधक मामले को लेकर रोसड़ा न्यायालय में अभियोग संख्या 467/21 भी दाखिल होने की बात सामने आई है।

वहीं, प्राथमिकी में गाली-गलौज, मारपीट एवं एसिड से जानलेवा हमला करने के आरोप में अवीनीश कुमार पुर्वे, उनकी पत्नी सोनी पुर्वे, पुत्र असिमित राज, अमन राज के अलावा स्टाफ रामकुमार, तीन अन्य स्टाफ तथा दो गार्ड को भी आरोपित किया गया है।नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *