


रोसड़ा (समस्तीपुर):
रोसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहुआ धर्मपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तो उन्होंने नदी के पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रोसड़ा पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाने के एसआई दीप नारायण सिंह और एसआई राजू सिंह अपने पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने नाविक की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और आगे की कानूनी कार्रवाई (काजी कार्रवाई) पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है।



समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।




![]()












Leave a Reply