जितिया पर्व के अवसर पर महिलाओं के बीच मास्क एवं सेनिटाइजर का किया वितरण।

सुधांशु सिंह / रिपोर्टर।

बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम माया देवी के पघारी स्थित निवास स्थान पर बुधवार को जितिया व्रत के अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने दर्जनों महिलाओं के बीच मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस पर्व के अवसर पर माता स्वरूपा महिलाओं को मास्क एवं सेनीटाइजर देकर आत्म संतुष्टि हो रही है ।श्री चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार माताएं अपनी  संतानों की समृद्धि व सुरक्षित जीवन की कामना के साथ यह व्रत मनाती है ,उसी प्रकार संतानों की भी आध्यात्मिक व नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि उनके स्वास्थ्य पर अधिक से अधिक ध्यान रखें

इन बुजुर्ग महिलाओं ने मास्क एवं सैनिटाइजर प्राप्त कर काफी प्रसन्नता के साथ आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकाश झा ,सुरेश कुमार, आशुतोष चौधरी, मनोहर चौधरी, अरुण चौधरी, धनंजय चौधरी, गुंजन चौधरी , प्रकाश चौधरी, प्रवीण झा सहित कई लोगों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *