के.के.शर्मा / रोसड़ा ।
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा प्रखंड मुख्यालय के सामने किराए के मकान में रह रहे अपराधी गिरोह की एक महिला को लोडेड पिस्टल एवं गोली के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए रोसड़ा डीएसपी सहियार अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत कार्रवाई की गई। किराए के मकान में कुछ अपराधियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी छापेमारी की भनक लगते ही कई अपराधी मौके से हुए फरार हो गया

वहीं गिरफ्तार महिला के पास से तीन पिस्टल गोली बरामद की गई है। फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी। आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही। जानकारी के अनुसार उक्त अपराधी रोसड़ा समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के बताए जा रहे हैं।
![]()












Leave a Reply