आग लगने से दो घर जलकर हुई राख, लाखों की हुई क्षति।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

बेलदौर प्रखंड के इतमादी पंचायत के सरस्वती नगर मे आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया।मालूम हो कि इतमादी पंचायत के  वार्ड नंबर 3 सरस्वती नगर के  विद्यानंद पंडित एवं निरंजन पंडित का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। मिली  जानकारी के अनुसार करीब दस बजे रात्रि में चूल्हे की चिंगारी से आग लगी ।

आग लगने से नागो पंडित के पुत्र विधानंद पंडित एवं विधानंद पंडित के पुत्र निरंजन पंडित का घर एवं सारा समान भी जल कर राख हो गया । उक्त घटना बीते बुधवार रात करीब 10 बजे घटित हुई थी। इस  घटना की जानकारी मुखिया हिटलर शर्मा ने फोन के माध्यम से सूचना दी । वही अंचलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना घटित हुई है। पीड़ित परिवार को आपदा  राहत कोष से मुवावजा दी जाएगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *