आगामी 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर हेल्थ एजुकेटर सज्जन यादव , बीएमसी प्रिंस कुमार, बीसीएम मनजीत प्रसाद, बीएचएम नितेश अभीजात समेत स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे। मालूम हो कि पांच दिवसीय चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान में 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करना।

वहीं इस जागरूकता अभियान को लेकर आशा दीदी के द्वारा शनिवार को रैली निकाली गई जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही सिमट कर रह गया। मालूम हो कि सिर्फ पदाधिकारियों के दिखावे के लिए एवं अखबार में खबर चलाने के लिए कॉलम को पूरा किया जाता है जो पूरी गली एवं मार्केट नहीं घूम कर स्वास्थ्य केंद्र में रहता हैं जो स्वास्थ्य केंद्र में सिमट जाता है। लेकिन वरीय पदाधिकारी को फोटो के माध्यम से अवगत करवाता है कि बेलदौर बाजार के विभिन्न विभिन्न गलियों में घूम कर ग्रामीण लोगों को जागरूक किए।
![]()












Leave a Reply