दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

आदर्श थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने किया। वही थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने लोगों से आग्रह किया कि इस बार दुर्गा पूजा कोविड,19 को देखते हुए सरकार के दिए गए गाइडलाइंस के अनुसार दुर्गा पूजा शांति पूर्वक व भाईचारा के वातावरण में मनाई जाए। वही थाना अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पंडाल में किसी तरह के लाइटिंग, तोरण द्वार या कोई पंडाल, स्वागत गैट नहीं बनाया जाना है,ना ही सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन  व पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार का खाद्य सामग्री की वितरण नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार ने बताया कि पूजा पंडाल के अंदर पंडित सहित एक साथ मैं सात व्यक्तियों से अधिक का प्रवेश निषेध रहेगा, किसी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जाना है।

साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन एवं पूजा करने वाली महिला मास्क का प्रयोग करने समेत सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का अनुपालन करने को कहा गया। वही जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख विकास कुमार समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत करते हुए प्रखंड क्षेत्र के नियमों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा पर्व मनाने का प्रखंड वासियों को निर्देशित किया। दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष रंजन कुमार राज, पूर्व मुखिया कंजरी जगदीश पंडित, सरपंच कुलदीप सिंह, उत्तम साह , मेला मालिक सुशील शर्मा समेत दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *