एनडीए प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

राजा कुमार / हसनपुर ।
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020  को लेकर समस्तीपुर जिले मैं द्वितीय चरण के चुनाव को लेकर हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी राजकुमार राय ने चलाया जनसंपर्क अभियान ।बता दे कि 12 अक्टूबर को हसनपुर विधानसभा से तीसरी बार विधायक पद के लिए नामांकन करवाया नामांकन के बाद से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर लोगों से  मुलाकात किए हैं बताते चले कि विधान प्रखंड के नरप्पा कौराही शनिचरा तेतराही  समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाए जनसंपर्क के दौरान जदयू प्रत्याशी राजकुमार राय ने लोगों का जन समस्या को भी सुना और क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया है।

वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए विकास से लोगों को अवगत करा रहे वही क्षेत्र में विकास को लेकर बचे हुए कार्य को पूरा करने का मौका एक बार फिर देने की बात कही ।जनसंपर्क अभियान के दौरान  सोशल डिस्टेंस का ध्यान  रखते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस मौके पर विजय कुमार यादव ,रविंद्र कुमार, रवि, लक्ष्मी यादव ,तेज नारायण मुखिया, जोगी यादव  शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *