राजकमल कुमार / खगड़िया
खगड़िया / बेलदौर :- दिन के करीब 12 बजे बेलदौर पंचायत के वार्ड नंबर 16 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उक्त आगजनी की घटना में करीब लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी अनिल शर्मा के 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी के घरों में शॉर्ट सर्किट हो रही थी, धीरे-धीरे पूरे घर में आग अपना लपेटे में ले लिया, बगल के पड़ोसी कमलनयन का घर भी जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गीता देवी के करीब चार हजार रुपया नकदी कपड़ा लत्ता समेत खाना-पीना के सभी सामग्री जल गया। वही कमलनयन का करीब नकदी पांच हजार रुपए समेत बच्चे के पढ़ाई लिखाई करने वाले पुस्तकें, समेत घर में रखे सभी सामग्री जलकर स्वाहा हो गया। जब उक्त व्यक्ति के घर में आगजनी की घटना घटी तो दर्जनों ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाए। वही कंजरी पंचायत के गवास बिंद टोली गांव में बीते रात्रि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने के कारण आगजनी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया। वहीं एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक कंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 18 निवासी अजय सिंह के घर में गैस लीकेज बाद आग लग गई, जब तक आग पर काबू पाते तब तक दो घर जलकर राख हो गया था।

वहीं घटना में गवास बिंद टोली निवासी अजय सिंह के पत्नी कविता देवी गैस जल जलाने के दौरान अचानक लगी आग में आंशिक रूप से झुलस गई। जिसका प्राथमिक उपचार ग्रामीण चिकित्सक के सहारे करवाया जा रहा है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि बेलदौर में आगजनी की घटना की सूचना मिली है। अपने अधीनस्थ कर्मियों से स्थलीय जांच करवा कर आपदा विभाग से सहायता राशि दी जाएगी।
![]()












Leave a Reply