
अत्यंत कुमार / रोसड़ा / रिपोर्टर ।
समस्तीपुर :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक स्थित चाय नास्ते की दुकानदार के साथ मारपीट एवं लूटपाट करने की मामला सामने आया है।
करियन गांव निवासी मिथलेश यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
दी गई आवेदन में उन्होंने वर्णित किया है कि कर्पूरी चौक स्थित लगभग चार वर्षों से वह चाय नास्ते कि दुकान चलाते हैं।

दुकान में सुमित कुमार चोरी कर लिया जब उनके परिजनों को कहने गए तो घर पर नही मिला आस पड़ोस के लोगों को कहकर चले आये, 31 दिसंबर देर रात्रि में सुधाकर झा, शिव नारायण यादव, सूर्य नारायण यादव, राम नारायण यादव, दुकान पर घुसकर मेरे एवं मेरे स्टाफ धवेन्द्र कुमार पासवान के साथ मारपीट किया साथ ही दूकान के गल्ले में रखे 7845 रु० लूट लिया है ।

उन्होंने बताया कि मेरे स्टॉप धर्मेंद्र कुमार पासवान जो कि दोनों पैर से विकलांग है उसे सड़क पर उठा उठा कर पटक दिया जिससे उसका सर फट गया और मेरे सर पर बात से वार किया जिससे मेरा भी सर फट गया लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाजीनगर में इलाज करवाया।

![]()












Leave a Reply