सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या ।

जय चंद्र कुमार /  खगड़िया/ रिपोर्टर ।
खगड़िया पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अपने सर में सरकारी पिस्टल से गोली मारकर  आत्महत्या कर लिया है।

बताया जाता है कि बिरजू तांती पुलिस लाइन के क्वार्टर संख्या 5 में रहता था। गुरुवार की अहले सुबह क्वार्टर में  सिपाही बिरजू तांती के कनपटी में गोली लगा हुआ देखा गया आनन-फानन में बिरजू तांती को सदर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पुलिस बैरक के सारे जवानों के बीच शोक व्याप्त है। मृतक बिरजू तांती खगड़िया जिला के एक जज का बॉडीगार्ड था। मृतक बिरजू तांती 4 दिन पूर्व अपने पैतृक गांव कुरहा बेगूसराय में पूजा में शामिल होकर ड्यूटी पर आया था।

एसपी मीनू कुमारी ने बताया  कि सिपाही सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारी कर आत्महत्या की है। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन आशंका जताया जाता है कि पारिवारिक कलह के कारण घटना हुई है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जांच के बाद ही घटना के कारण का स्पष्ट पता चल पाएगा।

 1,014 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *