पत्नी को जहर खिलाकर कर दिया हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए घर के पीछे छिपाया शव ।

राजकमल कुमार / रिपोर्टर /बेलदौर।

बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद पंचायत में  एक  महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन को समाप्त कर ली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमरी पंचायत के नारदपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह के पत्नी प्रियंका देवी
ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली है।
बेलदौर प्रखंड के बेला नवाद पंचायत के नागेश्वर सिंह वासा अपने फूफा भरत सिंह पिता खलटू सिंह के यहां कुछ दिनों के लिए गया था। उक्त व्यक्ति पति पत्नी के बीच अनबन होने पर पत्नी प्रियंका देवी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली।
* साक्ष मिटाने के लिए अपने घर के पीछे बाढ़ के पानी में भस कर आये जलकुंभी में एक रस्सी से लाश को बंधकर छिपा दिया था।
घटना की  बात धीरे-धीरे पूरे गांव फैल गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को  पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया

सूत्रों के जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह का पहला शादी हुआ था जो उनकी पत्नी मर गई थी। वही दूसरी शादी सहरसा जिला के मुकुंद नगर थाना बसनहीं के कपिलदेव महतो पुत्री से करीब 3 वर्ष पहले शादी  हुई थी। बताया जाता है कि लड़की प्रियंका देवी पहला शादी भी हो चुका था, पहले पति के छोड़े जाने के बाद रविन  सिंह से शादी हुई थी। रविंद्र सिंह से शादी होने पर एक लड़का हुआ था, जो अपने दादा दादी नारद पूर्ण में रहता था। वह इस घटना में पति पत्नी के लड़ाई होने से पत्नी को जान से मारने का आरोप पति पर लगा है। वही प्रियंका देवी के मायके वाले ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर बताया है कि मेरी बेटी को जहर खिलाकर मार कर शव को गड्ढे में छिपा दिया था। वही रविंद्र कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी प्रियंका देवी जहर खाकर मर गई तो हम लोगों को डर सताने लगा, इसीलिए अपने सहयोगियों के साथ शव को छुपाकर घर के पीछे रख दिया। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने बेलदौर पुलिस को सूचना दिया तब थाना अध्यक्ष ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को उक्त स्थल पर भेज दिए सब को कब्जे में लेते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार कर बेलदौर थाना लाया गया। जहां उनसे पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *