
पूरे विश्व में कोरोना महामारी को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न पंचायतों में कैंप लगाकर प्रत्येक दिन कोरोना मरीज का जांच किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा हर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच की उपलब्धि कराया गया। इस जांच के द्वारा आसानी से कोरोना का जांच पड़ताल किया जा रहा है।

मालूम हो कि बेलदौर पीएचसी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के मेहिनाथ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में जांच शिविर लगाया, बताया जाता है कि अखिलेश सिंह के दरवाजे पर स्वास्थ्य केंद्र संचालित होता है ।

इस जांच शिविर में करीब 132 व्यक्तियों की जांच किया गया। जिसमें 132 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति पॉजिटिव होने की सूचना मिली। वही उक्त जांच में एक व्यक्ति करोना पॉजिटिव मिला। जिसे डॉक्टरों के द्वारा 1 सप्ताह के लिए होम कोरंटाइन रहने का निर्देश दिया। जिसको लेकर जांच किए गए मरीजों में खुशी की माहौल दौड़ पड़ी उक्त जांच रविवार छोड़कर सोमवार से लेकर शनिवार तक किया जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मेहिनाथ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में शिविर लगाकर कोरोना पॉजिटिव मरीज का जांच किया गया।

जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला जिसे 1 सप्ताह तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का सलाह दिया। मौके पर डॉक्टर मन्नान, टेक्नीशियन प्रमोद कुमार, एएनएम नेहा कुमारी, राजश्री कुमारी, विजय कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply