
राजकमल कुमार / रिपोर्टर / बेलदौर।
छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ साथी मरते दम तक, जन्म में तक।
ऐसे किस्से फिल्म एवं सीरिया में देखने को मिलता था आज एक प्रेमी युगल ने उन किस्सो को हकीकत में बदल दिया
कहते हैं प्यार में अगर बगावत भी हो जाये तो भी सच्चे प्यार करने वाले को कोई जुदा नही कर सकता है ।

प्रेमी युगल समाज एवं जाति धर्म के बिना परवाह किए एक दूसरे को दिल दे बैठे हैं। कभी – कभी तो अपनो भी इस रिश्ता को कबूलने से इंकार कर देता है।समाज मे आज भी जाति धर्म को लेकर सवाल खड़ा कर देता है।

ऐसा मामला बेलदौर प्रखंड के बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में देखने को मिला प्रेमी युगल अपनी प्रेमिका को लेकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर में शादी रचाई।

26 वर्षिय विकाश कुमार ने बताया कि
प्रेमिका ज्योति कुमारी(20) के यहां पार्टी फंक्शन चल रहा था तो मैं उनके यहां गया तो वही आंखें चार हो गई। यह प्रेम प्रसंग दो हजार सत्रह से चल रहा है, हम दोनों घर से भाग कर बेलदौर के बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर में शादी रचाई। प्रेमिका ज्योति कुमारी ने बताया कि हम दोनों के इस रिश्ते से मेरे घर वाले नाखुश थे। इसीलिए घर से भागकर अपने जीवन साथी के साथ जीने मरने की कसमें खाकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर बेलदौर में प्रण लिए।
प्रेमी युगल ने बताया कि हम दोनों बालिक है स्वेच्छा से हम दोनों ने शादी रचाई। वह शादी समारोह में लड़का के मां शर्मिला देवी एवं लड़का के नाना बिंदेश्वरी पंडित अपने नव विवाहिता पुत्र वधू को आशीर्वाद दिए। प्रेमिका के पिता प्रभु नारायण शर्मा अंतर्जातीय विवाह से नाखुश थे।जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
![]()












Leave a Reply