अरुणाचल प्रदेश के चीन बॉर्डर पर तैनात छौड़़ाही निवासी सेना जवान का निधन। थे बीमार , अरूणाचल के अस्पताल में चल रहा था इलाज। गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई सलामी।

बलवंत चौधरी
सबकी खबर आठो पहर न्यूज रूम
  (बेगूसराय) : जीना मरना है वतन के लिये की कसमें खा अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर महत्वपूर्ण सड़क निर्माण में लगे छौड़़ाही निवासी सेना के जवान मदन शाह ने अरुणाचल प्रदेश के अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वह ड्यूटी के दौरान ही गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।

 

बीमार रहने के बावजूद जांबाज़ सेना के जवान मदन साह ने ड्यूटी नहीं छोड़ी। देश के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले वीर सपूत का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव छौड़ाही प्रखंड के एकंबा पहुंचा। शव पहुंचते हीं भारत माता की जय, वीर मदन अमर रहे , भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भारत के इस वीर सपुत के जिन्दगी से जंग हारने की खबर मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र एक तरफ जहांं गमगीन हो गया तो, दुसरी ओर क्षेत्र के लोग अपने बेटे पर गर्व भी महसुस कर रहे थे।

शहीद जवान  कासव लेकर पहुंचे उनके साथ आए भारतीय सेना के जवानों ने बताया कि मदन साह अरूणाचल के चीन बॉडर पर तैनात थे। आचानक बीमाड़ पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया।

वे शुक्रवार को अरूणाचल के अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांंस ल। शहीद जवान अरूणाचल चीन बॉर्डर पर तैनात आर्मी के रोस कंस्ट्रक्शन कंपनी 164627 डब्लू में कार्यरत थे।

शनिवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर जब गांंव पहुंचा तो संपूर्ण क्षेत्र के लोगों के साथ शहीद की पत्नी मंजू देवी, पुत्र सूरज कुमार,रमेश कुमार पुत्रवधू पुष्पा कुमारी,सोनम कुमारी का रो-रोकर हाल बुरा था।

जिला से आये सर्किल इंस्पेक्टर दीपक कुमार,छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार सहित सशस्त्र बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से शहीद जवान को सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान  के घर चेरियाबरियारपुर विधायक कुमारी मंजू वर्मा पहुंच कर उन्हें नमन किया।

मुखिया राजेश कुमार सिंह,पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिलीप पासवान,पंसस मनोज पासवान, वार्ड पंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पंडित उर्फ लैला बिहारी,समाजसेवी हरिशंकर यादव,एकंबा के सरपंच रमन कुमार साहु, पंचायत समिति सदस्य हलीमा खातून, तेतर सहनी, अशोक ठाकुर, मोहम्मद नियामत हुसैन, जनार्दन पासवान, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, राम विनोद राय, रामजपो पासवान, राम नंदन पासवान राजाराम ठाकुर समेत कई सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं सौकड़ो ग्रामीण शहीद के परिजनों को सांत्वना दिया। शहीद जवान का अंतिम संस्कार सिमरिया के गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र सूरज कुमार ने दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *