लॉक डाउन रहने के कारण करीब 1 के बाद आदर्श थाना बेलदौर में जनता दरबार लगाया गया। मालूम हो कि शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार सीओ अमित कुमार के द्वारा लगाया गया।
इसमें प्रखंड क्षेत्र से तीन आवेदन फरियादी लेकर पहुंचे, सीओ के जनता दरबार में भूमि विवाद एव रास्ते विवाद संबंधित शिकायत की गई। जिसमें सीओ के द्वारा दो मामले को निष्पादन किया गया।
जाएगा। जानकारी के अभाव में जनता दरबार में मात्र तीन आवेदन आए। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि तीन आवेदन प्रखंड क्षेत्र से आया हुआ था, जो दो मामले को निष्पादन कर दिया गया।
मौके पर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव, हल्का कर्मचारी कमलेश सिंह समेत फरियादी मौजूद थे।