अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के मौके पर वृद्ध जनों को किया गया सम्मानित।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

बेलदौर प्रखंड परिसर अवस्थित अनुमंडल स्तरीय बुनियाद केंद्र में गुरुवार को एक अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर दर्ज़नो वृद्धजनों को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह का उद्घाटन खगड़िया के एसडीसी सह सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक टेशलाल सिंह ,बेलदौर बीडियो शशिभूषण कुमार ,सीओ अमित कुमार और बुनियाद केंद्र के प्रबंधक अमानुल्लाह अतहर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । ततपश्चात एक दर्जन चयनित वृद्धजनों को अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया ।

इस दौरान एसडीसी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बुनियाद केंद्र एक ऐसा घर है जहां ऐसे वृद्धजन जिन्हें उनके घर के लोगों द्वारा उपेक्षित किया गया उन्हें यहां शरण दी जाती है ।इसके अलावा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार के प्रबंध सरकार द्वारा मुफ्त मुहैया कराई गई है । वहीं बुनियाद केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि समारोह के दौरान ही नौ वृद्धजनों को जांचोपरांत उन्हें मुफ्त में चश्मा भी उपलब्ध कराया गया इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सभी वृद्धजनों के बीच मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया ।

मौके पर बुनियाद केंद्र के केस मैनेजर संजय कुमार, टेक्निकल अपथोल्मोलॉजी कृष्ण कुमार,साइकोलॉजिस्ट संदीप कुमार, पी एण्ड ओ सोनू कुमार, केयर गिवर विवेक कुमार, अभय कुमार, संजीव कुमार, फंटूस कुमार वृद्धजनों में ध्रुवलाल सिंह, मेदनी प्रसाद यादव,बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह सहित डेढ़ सौ से अधिक वृद्धजन उपस्थित थे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *