
बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 16 रोहियामां गांव निवासी सीताबी चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र रसन देव चौधरी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि मेरे गांव के 35 वर्षीय विकास शर्मा पूर्व वार्ड सदस्य ने बरगला कर मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना मेंं पंम्प चालक के नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 50 हजार रुपया ठगी कर ली।

उक्त व्यक्ति को नौकरी नहीं मिलने के कारण सूचक ने उक्त व्यक्ति से पैसे की मांग किया तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि पैसा नहीं देंगे। जब उक्त बात की जानकारी अपने गांव के ग्रामीणों को दिया तो, उन्होंने करीब 10 हजार वापस कर दिया। जब उक्त व्यक्ति से 40 हजार रुपए की मांग किया तो उन्होंने कहा मेरे यहां अब पैसा बाकी नहीं है।

जिसको लेकर सूचक ने स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार, अंचलाधिकारी अमित कुमार, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन दिया। वहीं बेलदौर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव को आवेदन देकर मामले को गंभीरता से लेने के लिए अनुरोध किया है।

इस संबंध में बेलदौर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव सूचक की बातों को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करने की भरोसा दिया था। जब कार्रवाई नहीं हुई तो सूचक ने जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा मामला को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
![]()












Leave a Reply