20 वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

राजकमल कुमार  / खगड़िया ।

बेलदौर पुलिस ने बीते गुरुवार की रात्रि 20 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के फुलौत गांव से 20 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी बोहरू चौधरी के 70 वर्षीय पुत्र किशोरी चौधरी बजरहा गांव निवासी वकील चौधरी को बीते रात्रि आलमनगर थाना फुलौत थाना एवं बेलदौर थाना के सहयोग से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि किशोरी चौधरी का पैतृक घर बेलदौर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव है, जो 22 वर्ष पूर्व सुधाकर सिंह के हत्या होने के बाद से उक्त व्यक्ति फरार चल रहे थे, किशोरी चौधरी पर दर्जनों लूट, हत्या, अपहरण का मामला दर्ज है। उक्त व्यक्ति मधेपुरा जिले के फूलौत ओपी क्षेत्र में करीब 22 वर्षों से रह रहा था, पुलिस को कई बार चकमा देकर फरार हो जाते थे।

लेकिन तेजतर्रार बेलदौर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव अपने सो दल बल के साथ आलमनगर पुलिस एवं फुलौत पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ की गई, पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि 22 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटीओं को बीते रात्रि दो थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। जिसमें उनके सगे भतीजा वकील चौधरी भी शामिल हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *