प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को लेकर लगाया गया शिविर।

राजकमल कुमार / खगड़िया

बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती माताओं को प्रसव से पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।  वही गर्भवती महिलाएं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी टेस्ट ,कोरोना टेस्ट साथ ही गर्भवती महिलाएं को समय-समय पर आयरन की गोली एवं हीमोग्लोबिन, बीपी जांच एवं वजन भी मापा जाता है।

 वही मौके पर डॉ केदार रजक, डॉ आशीष कुमार, डॉक्टर बृजेश कुमार, एलटी प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, एएनएम भारती कुमारी नेहा कुमारी मौजूद थी ।वहीं गर्भवती माताओं को समय-समय पर आयरन की गोली बीपी जांच एवं प्रसव से पूर्व  कराते रहना चाहिए, जो जच्चा और बच्चा दोनों के लिए सुरक्षित है।

इस योजना का लाभ ग्रामीण इलाके से गर्भवती माताओं को इस योजना के तहत निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है। वही गर्भावस्था के 3 से 6 माह के महिलाएं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का लाभ के पात्र होगी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 230 गर्भवती माताओं का जांच किया गया जो जांच जाने के बाद माताओं को मिलने वाली फुरूढ पैकेट का भी लाभ नहीं मिला।

जो गर्भवती माताएं दूरदराज से भूखे प्यासे आइ माताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। वही जांच कराने के लिए आए सैकड़ों महिलाएं को कोरोना का भय नहीं था जो एक दूसरे में बिना मास के लाइन में खड़े थे। सिर्फ डॉक्टर एवं एन एम मास्क लगाकर गर्भवती महिलाओं की   जांच की जा रही थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *