ग्रामीणे ने शराब कारोबारी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

 

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

ग्रामीणों ने शराब विक्रेता को मोटरसाइकिल के साथ 5 लीटर देसी शराब के साथ जमीन दारी बांध के समीप पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत चोढली पंचायत के वार्ड 14 गोछि टोला निवासी मोहम्मद राकेश के करीब 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद राहुल उर्फ करकु को ग्रामीणों ने हल्का बाजार के समीप नाथू यादव के पुत्र सिंटू यादव शराब विक्रेता के घर पर शराब के साथ ग्रामीणों ने उक्त युवक को दबोच लिया। इसकी जानकारी बेलदौर पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा दी गई।

बेलदौर थाना अध्यक्ष ग्रामीणों की सूचना पर अपने अधीनस्थ कर्मी को उक्त स्थल पर भेजकर शराब विक्रेता एवं 5 लीटर शराब पुलिस को मिला। उक्त युवक उसराहा से इतमादि गांव जा रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *