सरदार पटेल की 145 वी जयंती एकता दिवस के रूप में मनी|

अत्यंत कुमार / रोसड़ा
 रोसरा :-  भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौहपुरूष सरदार पटेल की 145 वीं जयंती प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था| उन्होंने भारत को आजाद कराने फिर आजाद 262 भारतीय रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका अदा की समारोह पूर्वक जयंती मनाते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवाड़ा में प्रधानाध्यापक श्री सिकंदर राम ने उनके प्रतिमा  पर माल्यार्पण किया फिर समारोह को संबोधित  किया

वही  टीईटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने बताया कि पटेल एकता के प्रतीक थे ,आज भी हमें उनका अनुसरण करते हुए देश को एक बार फिर एकता के सूत्र में जोड़ने की जरूरत है हमें जाति पाती धर्म क्षेत्रवाद आदि से निपटना होगा एवं नए भारत के निर्माण में सहयोग करना होगा तभी हम विकसित देश की कामना कर सकते हैं |कार्यक्रम में रंजीत राम, विवेक कुमार ,हरेराम सिंह ,शोभा कुमारी ,प्रीति कुमारी आदि शामिल थे|

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *