एक ही गांव में दो युवक को जहरीला सांप काट लिया,युवक के नाजुक हालत लोगों ने ईलाज के लिए पहुँचाया अस्पताल।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत रोहियामा गांव के वार्ड नंबर 16 में दो युवक को सांप ने दंश मार दिया। युवक की स्थिति बिगड़ते देखते हैं ग्रामीणों ने आनन-फानन में बेलदौर पीएचसी लाए जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज करवाया जा रहा था। मालूम हो कि रोहियामा गांव निवासी रतन पासवान के 21 वर्षीय पुत्र सुतिक्षण कुमार को बाया पैर के तलवा में सर्प ने दंश मार दिया एवं दिवाकर पासवान के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को बाया पैर के तलवा के ऊपर सर्प दंश मार दिया। वहीं परिजनों के द्वारा आनन-फानन बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉ मुकेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार दोनों व्यक्ति को छुट्टी दे दिया गया।

इस संबंध में सुतीक्षण कुमार ने बताया की हम दोनों मित्र अपने दरवाजे पर टहल रहे थे, टहलने के दौरान सर्प दंश मार दिया था। अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजनों ने तुरंत बेलदौर स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां इलाज कर मुझे छुट्टी दे दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *