जीत के खुशी में शराब के नशे में झूम रहे व्यक्ति पैसेंजर से उलझे, फिर क्या हुआ जाने पुरी माजरा ।

राजकमल कुमार / खगड़िया

बीते रात्रि एनडीए घटक दल के जीत की खुशी में शराबी शराब पीकर झूमते नजर आए। जानकारी के मुताबिक बेलदौर बस स्टैंड पर से एक सवारी बस पर से उतर रहा था। इसी दौरान शराबी ग्रामीणों को गाली गलौज करने लगा, प्रत्यक्षदर्शी रितिक बस के कॉन्टैक्टर ने उक्त व्यक्ति को खगड़िया से लेकर बेलदौर नशे की हालत में लेकर चले आए। शराबी इतना शराब पिए थे कि ग्रामीण को बोल रहे थे मेरा सरकार जीत गया। उक्त व्यक्ति को करूवा मोर उतरना था। आनन-फानन में बेलदौर बस स्टैंड के किरानी बुलेट साह ने बेलदौर पीएचसी इलाज के लिए लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान डॉक्टरों ने काफी पूछताछ किया तो नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए बताया कि मेरा घर करूवा मोर पड़ता है, मेरा नाम मोहम्मद आबिद हुसैन है, हम सदर एसडीओ कार्यालय में अनुसेवक पद पर कार्यरत हूं।

तब पीएचसी के डॉक्टरों ने शराबी के मोबाइल से उनके घर पर सूचना दिया। उनके परिजनों ने बताया कि उक्त व्यक्ति प्रत्येक दिन शराब पीकर टल्ली मारते हैं, और ग्रामीण को गाली गलौज करते हैं। यहां तक की खगड़िया सदर एसडीओ कार्यालय में भी नशे की हालत में रहता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *