पुनीत मंडल / शिवाजीनगर / न्यूज :-
सात निश्चय योजना के तहत चल रही नल जल योजना लूट की योजना बन गया है बिहार में कोई ऐसा पंचायत नहीं है जहां सात निश्चय योजना में लूट नहीं हुआ हो पूरे बिहार में सात निश्चय योजना में लूट हुई है जिस कारण कई जिलों में नल जल योजना का वर्षगांठ आने से पहले ही पानी टंकी धराशाई हो गया है।

समस्तीपुर :- शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत जाखड़ धर्मपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में नल जल योजना के तहत करीब 12 लाख की लागत से 2019 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया। संबंधित विभाग के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा भारी अनियमितता बरती गई। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल उपलब्ध कराने की योजना लूट खसोट की योजना साबित हो रही लगातार नल जल योजना को लेकर विपक्ष के लोग भी सवाल उठाते रहे। जिसका बड़ा उदाहरण आज जाखड़ धर्मपुर पंचायत में देखने को मिल रहा। 1 वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए नल जल योजना के तहत पानी टंकी की शुरुआत के साथ ही धराशाही हो गया है।

11 दिसंबर की देर शाम कर्मियों के द्वारा नल जल योजना की शुरुआत की गई टंकी में महज 200 लीटर पानी भर आई होने के साथ ही टूट कर गिरा पानी टंकी जिसमे बाल बाल बचे लोग। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी टंकी निर्माण में अनियमितता बरती गई जिस कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि
जाखड़ धर्मपुर में हुए इस घटना की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।
घटना को लेकर जीई एवं तकनीकी सहायक को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
![]()












Leave a Reply