बिथान प्रखंड के फुहिया गाँव में करेह नदी के बाएं तटबंध सलाह बुजुर्ग से दर्जिया फुहिया तटबंध का विस्तारीकरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।बाढ़ नियंत्रण अंचल दरभंगा के अधीक्षण अभियंता प्रियशंकर अप्पु के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम द्वारा करेह नदी के बाएं तटबंध सलाह बुजुर्ग से दर्जिया कमला बालन तटबंध तक विस्तारीकरण का हरी झंडी एलॉट मेन्ट किया गया है।
बागमती फेज 3(B)सिरनिया टू दर्जिया फुहिया गाँव 74.42 किलोमीटर तटबंध ऊँची करण सौंदर्य करण एंड फ्लड सलुईस गेट निर्माण सलाह बुजुर्ग से दर्जिया कमल बलान तटबंध तक विस्तारीकरण कार्य का एग्रीमेंट संवेदक मेमर्स मातेश्वरी कंट्रक्शन को किया गया है।अधीक्षण अभियंता श्री अप्पु ने बताया कि 18 माह में कार्य पूरा कर दिया जाएगा।सिरनिया से केल्हुआ तक कार्य चल रहा है वर्त्तमान स्थानीय मुखिया भिखारी लाल प्रसाद सिंह ने सभी अभियन्ताओं को स्वागत किया ।
मुखिया श्री सिंह ने विस्तार पूर्वक बताया कि सन 1962 में करेह नदी के बाएं तटबंध का निर्माण सलहा बुजुर्ग तक हुआ था।सन 1964 में नेपाल सीमा स्थित जयनगर से दर्जिया करेह नदी कमला बलान नदी के दाए तटबंध का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।जो 2017-18 में फुहिया गाँव तक 111.29किलोमीटर लम्बाई में निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ है।दर्जिया जगमोहरा त्रिवेणी संगम स्थल के समीप करेह,कमला, कोसी तीनों नदियों की उप धारा करेह नदी में मिलती है।करेह नदी के दाएं तटबंध जो सलहा बुजुग के पास अधूरा है ।जिसमें सलहा टू दर्जिया फुहिया तटबंध के समीप जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है।लम्बे अर्से से कमल बलान कोसी करेह नदी तटबंध को दर्जिया के पास जोड़ने की आवाज उठती रहती थी।चर्चित इन दोनों तटबंध को जुड़ जाने से समस्तीपुर के बिथान सिंघिया के अलावे दरभंगा, मधुबनी व सहरसा के लाखों लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।
गौरतलब हो कि करेह नदी में दर्जिया बांध जगमोहरा गाँव के सामने उत्तर दिशा करेह नदी में दाये तटबंध से दर्जिया तटबंध के समीप उच्चस्तरीय टू लेन का पुल निर्माण कार्य चल रहा है।जिसमें कुल 18 पाया का पुल कुछ वर्षों में संपन्न होने वाला है।पुल निर्माण से नेपाल सीमा स्थित जयनगर से मुंगेर भाया जगमोहरा अलौली खगड़िया एक साथ जुड़ जाएगा।मौके पर कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा मो0 सोहेल अहमद अंसारी ,सहायक अभियंता मनोज कुमार कनीय अभियंता मुरलीधर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply